एक माह में 40 किसान-मजदूरों ने की आत्महत्या : अमरीक
सुनाम |किसानों की आत्महत्या का मामला लगातार जारी है। सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस संबंधी प्रैस नोट जारी करते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान अमरीक सिंह और सुखपाल सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार के अभी तक के कार्यकाल में 490 किसान मजदूरों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक 40 किसान मजदूरों ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया है। 29 मार्च के दिन ही राज्य में अलग-अलग जगहों पर 5 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सरकार की कर्जमाफी स्कीम को किसानों के साथ धोखा करार दिया है।