पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दर्शन सिंह खुरमी बने स्वर्णकार और सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान

दर्शन सिंह खुरमी बने स्वर्णकार और सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम, स्वर्णकार और सर्राफा एसोसिएशन के चेयरमैन रणजीत सिंह की प्रधानगी में चुनाव मीटिंग हुई। जिसमें मौजूद सदस्यों ने दर्शन सिंह खुरमी को दोबारा एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त कर नई टीम चुनने का अधिकार दिया। गुरुद्वारा अकालगढ़ कमेटी और अकाली दल शहरी के प्रधान गुरबचन सिंह ने दर्शन सिंह खुरमी को सम्मानित किया गया। दर्शन सिंह खुरमी स्वर्णकार और सर्राफा एसोसिएशन के लगातार 8वीं बार प्रधान बने हैं। इस मौके पर खुरमी ने सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह एसोसिएशन से जुड़े सभी सदस्यों का साथ देंगे उनके हकों के लिए हमेशा उनके साथ खड़े होंगे। इस मौके पर मनदीप सिंह, जश्नवीर सिंह, जगविंदर सिंह, बिंदर सिंह, गुलशन वर्मा, संजीव कुमार, अमरीक सिंह, नरिंदर जैन, अवतार सिंह, जसपाल सिंह, गुरजीत सिंह, हरिंदर पाल सिंह और सिमरनजीत सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...