पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पाॅर्किंग से गेहूं की 6 एकड़ फसल राख

स्पाॅर्किंग से गेहूं की 6 एकड़ फसल राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली की तारों में स्पाॅर्किंग होने से जबंधा रोड पर तीन किसानों की 6 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।

फायर ब्रिगेड व गांव निवासियों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका है। किसान सुखविंदर सिंह ने जबंधा रोड पर जमीन ठेके पर ली हुई थी। शुक्रवार अचानक खेत के ऊपर से गुजरती बिजली की तारों में स्पाॅर्किंग होने से खेत में आग लग गई, जिसका पता चलते ही आसपास से लोग इकट्ठे हो गए। गांव के लोगों को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। हवा तेज होने के कारण आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। इस आग से किसान सुखविंदर सिंह, किसान पाली सिंह व किसान सुखा सिंह की 2-2 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि आग बिजली की तारों में स्पाॅर्किंग होने से लगी है। ऐसे में पंजाब सरकार किसानों को तुरंत मुआवजा दे।

सुनाम के खेतों में आग लगने के बाद जले खेत।

खबरें और भी हैं...