कंबाइन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत, बेटा बाल-बाल बचा
सुनाम के पास कोहरियां रोड पर कंबाइन और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है। मृतक सुनाम के पास गांव ननहेड़ा का रहने वाला था। बूटा सिंह अपने 7 वर्ष के बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनाम शहर में प्रवेश हुए तो खेत से गेहूं को काट कर कंबाइन सड़क पर चढ़ रही थी तो कंबाइन ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में बूटा सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 7 वर्ष का बेटा बाल-बाल बच गया। जख्मी बूटा सिंह को सुनाम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि दिलबर खां निवासी नरायणगढ़ के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। (टिंका)