पगड़ी का संबंध विशेष धर्म से नहीं अपितु आत्मसम्मान से है : दीपइंद्र
सुनाम में बच्चों को सम्मानित करते दीपइन्दर सिंह और अन्य।
सुनाम| सूरजकुण्ड सर्वहितकारी विद्या मंदिर में वैसाखी को समर्पित समागम करवाया गया। इसमें छाजली पुलिस थाने के एसएचओ दीपइन्द्र सिंह ने मुख्य मेहमान व यादविंदर सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की।
प्रिंसिपल अमित डोगरा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया व वैसाखी के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार पंजाब के सभी धर्मों व सभी जाति के लोगों द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने त्योहार के सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक महत्व के बारे में भी बताया। नौंवी कक्षा की प्रियंका ने वैसाखी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छठी कक्षा की छात्राओं ने साड़ी विरसे दी जान वैसाखी दा है मेला लोकगीत पेश किया व सातवीं कक्षा के छात्रों में पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता भी हुई। दीपइन्द्र ने कहा कि पगड़ी का संबंध किसी विशेष धर्म से नहीं है, अपितु आत्म सम्मान से है। इस मौके पर रविंदर गोरखा, रमनीश गर्ग, रजनीश गर्ग, करुण गोयल, राजकुमार आदि उपस्थित थे।