नफरत मनुष्य को मनुष्य से दूर करती है : पंडित गुफार खां
सुनाम| संत निरंकारी सत्संग भवन में पंडित मोहम्मद गुफार खां व संत निरंकारी मंडल दिल्ली की अगुवाई मे सतसंग समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व डीएसपी रूप सिंह, सतबीर दीवाना व आशा खां ने विशेष तौर पर शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए पंडित गुफार मोहम्मद खां ने कहा कि इंसान को धर्म, जाति व भाषा के नाम पर बांट कर उसमें विरोध व नफरत पैदा की जा रही है। नफरत मनुष्य को मनुष्य से दूर करती है व लड़ाई झगड़ों का कारण बनती है। धर्म मनुष्य को जोड़ता है। पीर पैगंबर मनुष्य को भगवान के साथ जोड़ने के लिए निमर्ता व सहनशीलता का पाठ पढ़ाते है। यह दैविक गुण मनुष्य सतसंग से प्राप्त करता है। वह गुरु के आदेश अनुसार निरंकार प्रभु का सिमरन भी करता रहता है।
सुनाम के संत निरंकारी सतसंग भवन में प्रवचन करते पंडित मोहम्मद गुफार खा।