पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री कृष्ण की लीलाओं में आध्यात्मिक रहस्य छिपे हैं : साध्वी सुश्री रूपेश्वरी

श्री कृष्ण की लीलाओं में आध्यात्मिक रहस्य छिपे हैं : साध्वी सुश्री रूपेश्वरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत का आयोजन किया जा रह है। कथा के तीसरे दिन की शुरूआत स्वामी उमेशानंद जी, साध्वी ईश्वरप्रीता भारती, भूषण कांसल, ठेकेदार श्याम नंदन, मोहित गर्ग ने परिवार सहित पूजन किया।

कथा में श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभू श्री कृष्ण ने जनकल्याण के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। प्रभू जब कोई कार्य करते हैं तो वह लीला कहलाती है। प्रभू द्वारा की गई प्रत्येक लीला में आध्यात्मिक रहस्य छिपे होते हैं लेकिन समय के अनुसार धूमिल हो जाते हैं, जिसके कारण मनुष्य सत्य के मार्ग से भटक जाता हैं। संत महापुरुष इस धरती पर आकर उन रहस्यों को उजागर करते हैं। प्रभू जब इस धरती पर आकर लीला करते हैं, साधारण मानव उन लीलाओं को समझ नहीं पाते क्योंकि हम अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हैं लेकिन प्रभू बुद्धि का विषय ही नहीं हैं। प्रभू को तत्व से जानने के पश्चात ही प्रभू की लीलाओं को वास्तविक में समझा जा सकता है। भगवान श्री कृष्ण ने जब माटी खाई तो माता यशोदा ने कन्हैया को मुंह खोलकर दिखाने को कहा तो प्रभु ने मैया को अपने मुंह में ब्रह्मांड का दर्शन करवाया। उन्होंने कहा कि समाज में अधर्म, अत्याचार,अनाचार, भ्रष्टाचार, अत्याचार आदि कुरीतियां अपना सिर उठाने लगती है। यही कारण है कि हमारे ऋषि मुनियों ने उस परम तत्व के समक्ष यह प्रार्थना की कि हे प्रभू हमारे भीतर के अंधकार को दूर कीजिएे। प्रजवलित करने के लिए विशेष रूप केशव गोयल, आरके गोयल,डाॅ. ज्योति गुप्ता, सुशीत कांसल,चरणजीत सिंह, रणदीप सिंह, राजेन्द्र गर्ग, ऋषिपाल गर्ग, प्रधान तरसेम गर्ग, जतिन्द्र जैन, प्रधान अनिल गोयल, राजीव गोयल, राकेश कुमार, यशपाल मितल, हिलू राम, सुनीता शर्मा, शशि गर्ग, राजिन्द्र कुमार, विपन आदि उपस्थित थे।

सुनाम में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आरती करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...