पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज में नियमों के उल्ट पानी व बिजली का इस्तेमाल कर रहा ठेकेदार : जीत सिंह

कॉलेज में नियमों के उल्ट पानी व बिजली का इस्तेमाल कर रहा ठेकेदार : जीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम |शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में निर्माण अधीन बिल्डिंग का ठेकेदार कॉलेज के पानी व बिजली की सप्लाई इस्तेमाल कर रहा है। जबकि पानी व बिजली के प्रबंध की जिम्मेवारी ठेकेदार की होती है। वहीं बिजली का बिल कॉलेज व पानी का बिल जल सप्लाई सेनिटेशन विभाग अदा कर रहा है। मुलाजिम फेडरेशन के प्रधान जीत सिंह बंगा ने बताया कि इसकी शिकायत वह पहले ही प्रिंसिपल व एसडीओ जल सप्लाई सुनाम को कर चुके हैं, परंतु संबंधित अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बिल्डिंग में बड़ी बड़ी मशीनें काफी देर से चल रही है जिससे काफी मात्रा में बिजली की खप्त हो चुकी है। सरकारी विभाग पहले ही बिजली व पानी का बिल भरने के लिए असमर्थ है। यह सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है। सरकार को तुरंत कार्रवाई कर सरकारी खजाने की हो रही इस लूट को रोकना चाहिए। प्रिंसिपल सुखबीर सिंह का कहना है कि उनके आने से पहले से कॉलेज में निर्माण कार्य चल रहा है, किस शर्त पर काम शुरू किया गया है। जानकारी नहीं है, इसे चैक करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...