सुनाम| प्रगतिशील ब्राह्मण सभा के कार्यकारी सदस्य एडवोकेट रमेश शर्मा व खजानची दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ब्राह्मण परिवारों को एकजुट करने के लिए 21 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। जो राज्य में रह रहे ब्राह्मण परिवारों की मुशिकलों के हल के लिए कार्य करेगी। राज्य स्तरीय कमेटी के गठन के लिए उन्होंने ब्राह्मण सभा के पढ़े-लिखे सूझवान नौजवानों को आगे आने की अपील की। इस मौके पर अजय शर्मा, संजू शर्मा, सोनू शर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।