सरकार के फैसले से बेरोजगार हो जाएंगे कराटा कोच : रमेश कुमार
कराटा की सिखलाई देने वाले कोचों का वफ्द बुधवार को आप विधायक अमन अरोड़ा से मिला। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार ने एक पत्र जारी कर अध्यापकों को ही ट्रेनिंग देकर बच्चों को कराटा ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से समूह कोच बेरोजगार हो जाएगे। जिसके बाद अमन अरोड़ा ने कोचों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक पत्र लिखा ताकि कराटे कोचों को बेरोजगार होने से बचाया जा सके। कराटे कोच रमेश कुमार, नवजोत व गुरतेज सिंह ने बताया कि वह जिले के विभिन्न सरकारी हाई स्कूलों व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2009 से छात्रों को आत्मरक्षा के लिए सरकारी निर्देशों पर कराटों की ट्रेनिंग दे रहे है, परंतु राष्ट्रीय शिक्षा अभियान अथार्टी की ओर से 3 अप्रैल को पत्र जारी किया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को ही ट्रेनिंग देकर सरकारी स्कूलों में कराटों की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है, जोकि उनके हितों के विरुद्घ फैसला है। सरकार के इस फैसले से अध्यापकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा व कोचों का रोजगार भी खत्म हो जाएगा। कोचों की समस्याएं सुनने के बाद अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से अपील की कि सरकार अपने फैसले पर फिर से विचार करे, क्योंकि पत्र के मुताबिक 50 साल से कम आयु की अध्यापिकाएं 10 दिन की ट्रेनिंग हासिल करेंगी। जोकि शारीरिक तौर पर इस ट्रेनिंग को करने में असमर्थ नजर आती है। ट्रेंड कोच 5 से 10 सालों में अपनी ट्रेनिंग को पूरा करते है, तो फिर अध्यापिकाएं 10 दिन में कैसे ट्रेंड हो सकती है। इसलिए सरकार अपना फैसला वापस ले, ताकि कराटे कोचों का रोजगार बचाया जा सके। (टिंका)