डीएसपी विलियम ने कॉलेज का नया प्रोस्पेक्टस रिलीज किया
सुनाम| शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. सुखबीर सिंह की अगुवाई में कॉलेज का नया प्रोस्पेक्टस रिलीज किया गया। डीएसपी विलियम जेजी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे कि भविष्य बदल सकता है। वाइस प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर ने डीएसपी विलियम जेजी को कॉलेज का दौरा करवाया व कॉलेज में चल रहे कोर्सों के बारे में बताया। इस मौके पर प्रो.गुरजंट, प्रो.मुख्तयार सिंह, प्रो.गगनदीप, जसपाल सिंह, प्रो.रमनदीप, प्रो.अश्वनी आदि उपस्थित थे। (गक्खड़/अशोक)