पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नजूल जमीनों पर उच्च वर्ग के लोगों ने किए कब्जे : गोबिंदर

नजूल जमीनों पर उच्च वर्ग के लोगों ने किए कब्जे : गोबिंदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजदूर मुक्ति मोर्चा की ओर से नजूल जमीनों पर नाजायज कब्जे को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष धरना दे पंजाब सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की गई।

मजदूर मुक्ति मोर्चा के राज्य प्रधान गोबिंदर सिंह छाजली ने कहा कि पंजाब में दलितों की नजूल जमीनों पर उच्च जाति के लोगों ने गैर कानूनी ढंग से कब्जे किए हुए है, जो दलितों के साथ धक्केशाही है। इस मौके पर गांव छाजली के नेता खुशहाल सिंह व रौनक सिंह ने बताया कि जमीन पर पानी का प्रबंध न होने के कारण कुछ समय के लिए उन्होंने अपनी जमीन प्रेम सिंह निवासी रामगढ़ जवंधा को गिरवी दी थी, परंतु उसने हमारी अनपढ़ता व गरीबी का फायदा उठा जमीन पर नाजायज कब्जा कर लिया। जिस कारण उनसे जमीन छुड़वाने के लिए कई बार पंचायत को कई बार शिकायत दे चुके है, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

इस मौके पर संगठन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीडितों की जमीन से नाजायज कब्जा न हटाया गया तो संगठन की ओर से संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर बीरबल सिंह, साधा सिंह, बलवंत सिंह, गोपी सिंह, महिंदर सिंह, गुरतेज सिंह, राम सिंह आदि उपस्थित थे। (टिंका)

सुनाम में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देते मजदूर मुक्ति मोर्चा के सदस्य।

खबरें और भी हैं...