पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहसील कांप्लैक्स में बने सुविधा केन्द्र में काम समय पर नहीं होने से लोग परेशान

तहसील कांप्लैक्स में बने सुविधा केन्द्र में काम समय पर नहीं होने से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसील कांप्लैक्स में बने सुविधा केन्द्र आम लोगों के लिए मुसीबत बने हुए है। सुविधा केन्द्र में सुबह से शाम तक मिले टोकन नंबर की आवाज सुनने को नहीं मिलती है, अगर शाम तक उनकी बारी नहीं आती तो उन लोगों को अगले दिन दोबारा आना पड़ता है। वहीं सुविधा केन्द्र में पीने वाला पानी व लोगों के बैठने के लिए की कोई व्यवस्था है। सुविधा केन्द्र में काम करवाने के लिए आई महिला पिंदर कौर ने बताया कि वह छाजली से यहां आई है। सुबह 8 बजे से वह सुविधा केन्द्र में बैठी है, परंतु अभी तक उसकी बारी नहीं आई और जाति सर्टिफिकेट भी नहीं बन पाया। पूरा दिन बैठने का बाद भी उसका काम नहीं हो पाया है। जिस कारण उसे कल वापस दोबारा आना पड़ेगा।

इस संबंधी केन्द्र के मुलाजिम गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कि प्रतिदिन 70 लोगों को टोकन दिए जाते है, परंतु कई लोगों के पास उनके पूरे परिवार के फार्म होते है। मुलाजिमों की कमी के कारण कई बार लोगों को दूसरे दिन आना पड़ता है। (टिंका)

सुनाम के सुविधा केन्द्र में जमीन पर बैठे लोग।

खबरें और भी हैं...