सुनाम| आगंनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से ब्लाक प्रधान तृष्णजीत की अगुवाई में माता मोदी पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 28 मई से 30 मई तक फतेहगढ़ साहिब से चंडीगढ़ तक होने वाली पद यात्रा में शामिल होने के लिए विचार-विमर्श किया गया। यूनियन की सचिव जसविंदर कौर ने बताया कि ब्लाक सुनाम से करीब 300 वर्कर यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने वर्करों से पद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर महासचिव गुरविंदर कौर, निशा रानी, किरणदीप कौर, संतोष रानी आदि उपस्थित थे।(टिंका)