सुनाम| पूर्व फौजियों द्वारा वन रैंक वन पेंशन के तहत महायुद्ध रैली का आयोजन 20 मई 11 बजे दिल्ली में किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते संगठन के सचिव नायक सिंह ने बताया कि रोष रैली में पूर्व फौजी बड़ी गिनती में हिस्सा लेंगे और मोदी सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रगट करेंगे। उन्होंने सभी पूर्व फौजियों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में रैली में अपनी मांगों को लेकर शिरकत करें।