पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्ज माफ करने की बजाय किसानों को बैंकों के जरिए जलील कर रही सरकार : सुखपाल

कर्ज माफ करने की बजाय किसानों को बैंकों के जरिए जलील कर रही सरकार : सुखपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की बैठक शुक्रवार को गांव खड़ियाल में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला नेता सुखपाल सिंह मानक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने वायदा किया था, परंतु कर्जा माफ करने की बजाए किसानों के बैंकों के जरिए जलील किया जा रहा है। किसानों को गिरफ्तारी के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिस कारण पंजाब में किसान मजदूर खुदकुशियों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। किसानों की जमीन कुर्क करने का आदेश दिए जा रहे है। परंतु भाकियू किसी भी किसान की जमीन की कुर्की नहीं होने देगी। पंजाब में हो रही खुदकुशियों के लिए केंद्र व राज्य सरकार जिम्मेवार है। क्योंकि स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। किसानों को सुविधाएं देने की बजाय सरकार हर रोज नए फरमान जारी कर रही है। सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर 20 जून से पहले धान लगाने पर पाबंदी लगाई है। परंतु किसान 10 जून से ही धान लगाएंगे। क्योंकि यह किसानों की मजबूरी है। कर्जा माफी को लेकर यूनियन की ओर से 28 मई को जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष रोष धरना दिया जाएगा। इस मौके पर गोविंद चट्ठे, रामपल सुनाम, दलीप खड़ियाल, गुरदेव सिंह, जरनैल सिंह, दलवारा सिंह, बंत सिंह आदि उपस्थित थे।

सुनाम के गांव खड़ियाल में बैठक करते हुए भाकियू के नेता।

खबरें और भी हैं...