पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएसपी के दौरे के समय बैंक के सीसीटीवी कैमरों पर जमी मिली धूल

डीएसपी के दौरे के समय बैंक के सीसीटीवी कैमरों पर जमी मिली धूल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम| डीएसपी विलियम जेजी की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व उसके साथ लगते एटीएम के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर डीसएपी विलियम जेजी ने बताया उनकी ओर से पहले भी बैंक को कई बार पुलिस अधिकारी भेज कर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा प्रबंधों को दुरूस्त करने के लिए कहा गया था, परंतु बैंक की ओर से इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण वह खुद बैंक के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पंहुचे है। एटीएम में लाइट की व्यवस्था कम है। बैंक के बाहर लगे कैमरों पर धूल जमी पड़ी है, जिस कारण कैमरों में कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता। उन्होंने बैंक की कमियों के बारे में शिकायत रजिस्टर में दर्ज किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह चीफ मैनेजर पटियाला व चीफ सिक्योरिटी इंचार्ज पटियाला को पत्र भी लिखेंगे। इस संबंधी बैंक के मैनेजर वरिन्द्र कोहली ने कहा कि बैंक की कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा। (टिंका)

सुनाम में बैंक का दौरा करते डीएसपी विलियम जेजी।

खबरें और भी हैं...