प्रगतिशील ब्राहम्ण सभा कल मनाएगी भगवान परशुराम जयंती : डाॅ. विक्रम
सुनाम| श्री प्रगतिशील ब्राहम्ण सभा के प्रधान डाॅ. विक्रम शर्मा की प्रधानगी में भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। डाॅ. विक्रम शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को हर वर्ष की तरह परशुराम जयंती शिव कुटी मंदिर में मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह ध्वजारोहण करने के बाद राम चरित्र मानस का पाठ प्रारंभ होगा और शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर दुर्गा राम अवस्थी, गोपाल शर्मा, बलविंदर भारद्वाज, प्रमोद अवस्थी, भूषण कांत शर्मा, नरेन्द्र शर्म आदि उपस्थित थे। (टिंका)
सुनाम में बैठक में शामिल सदस्य।