पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को स्नान करवा, चंदन का टीका लगा पूजा की

महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को स्नान करवा, चंदन का टीका लगा पूजा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल सभा की ओर से हर माह की तरह इस माह भी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (एकम तिथि) के शुभ अवसर पर प्रधान रवि कमल गोयल व प्रोजेक्ट चेयरमेन डाॅ. मनोज सिंगला की सरपरस्ती में शहर के महाराजा अग्रसेन चौक मे स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद लगाया गया। इस मौके पर भारी संख्या में अग्रवाल भाई बहनों के साथ अग्रवाल सभा यूथ विंग के प्रधान अनिल गोयल, जिला अग्रवाल सभा के यूथ प्रधान अमित गोयल, जिला संगरूर महिला अग्रवाल सभा की जिला प्रधान रेवा छाहड़िया व महिला अग्रवाल सभा की प्रधान डिंपल गर्ग ने शिरकत की।

पूजा की रस्म अग्रवाल सभा के वार्ड नंबर 16, 17 व 18 वार्ड के सदस्यों की ओर से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को स्नान करवा, उन्हें चंदन का टीका लगा कर पूजा की गई तथा प्रसाद लगाया गया। सभा पदाधिकारी रवि कमल, वेद होडला, एडवोकेट श्याम लाल जिंदल व जतिंदर जैन ने बताया कि यह पुजा प्रत्येक माह करवाई जा रही है। अगले माह यह पूजा 16 मई को करवाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम गर्ग विक्की एमसी, चीफ पैटर्न मनप्रीत बांसल, एडवोकेट नवीन गर्ग, करियाना एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेश पाली, परमानंद कांसल, मुनीश बांसल आप, मंजू बाला गर्ग, स्नेह लता सिंगला, रेखा, रेणू गर्ग, हरिदेव गोयल, महासचिव टीके गुप्ता, पवन छाहडिया यूथ सभा सचिव राजीव विंदल, एडवोकेट शाम लाल जिंदल, प्रवेश कांसल, जीवन, हनुमान भगत गौरव जनालिया, सोनू सिंगला आदि शामिल थे। (टिंका)

सुनाम में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के पास जुटे अग्रवाल समाज के सदस्य।

खबरें और भी हैं...