शिक्षा व खेलों में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सुनाम|लायंस क्लब की ओर से प्रधान करण बांसल की अगुवाई में सम्मान समारोह कराया गया। सरकारी हाई स्कूल बिगड़वाल में हुए इस समारोह के दौरान शिक्षा व खेलों में बढ़िया स्थान हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। क्लब चेयरमैन मनिंदर लखमीर वाला व प्रोजेक्ट चेयरमैन मनीष गुप्ता व करण बांसल ने कहा कि स्कूल का कोई भी बच्चा खेलों में जिला या स्टेट लेवल पर कोई स्थान हासिल करेगा तो क्लब की ओर से उसे ट्रैक सूट दिए जाएंगे। इस मौके पर गुरसेवक सिंह, वासुदेव, अमरीक सिंह, बलदेव सिंह, हंसा आदि उपस्थित थे। (टिंका)