शाहकोट चुनाव में युवा वोटरों की भूमिका अहम : मनिंदर
सुनाम |अकाली नेता मनिंदर सिंह लखमीरवाला ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि एक वर्ष में ही पंजाब सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया था। शाहकोट के कांग्रेस उम्मीदवार भी विवादों के घेरे में फंसे हुए है। क्षेत्र के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा ने कांग्रेस के उम्मीदवार पर पर्चा दर्ज कर दिया है, जिससे कांग्रेस सरकार का चेहरा लोगो केे सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि शाहकोट के उपचुनाव में अकाली-भाजपा के उम्मीदवार नायब सिंह को जीता कर शाहकोट की सीट अकाली-भाजपा की झोली में डालेंगे। शाहकोट के चुनाव में युवा वोटरों की अहम भूमिका रहेगी। इस मौके पर हरपाल सिंह, तरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, अमनदीप बंटी, अछरू गोयल, साहिल गर्ग, रवि चहल आदि उपस्थित थे।