पेंशनरों ने की डीए की तीन किश्तों का बकाया जारी करने की मांग
सुनाम| पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान भुपिंदर सिंह छाजली की अगुवाई में हुई। इसमें शाहकोट उपचुनाव के संबंध में पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट की ओर से शुरू किए गए संघर्ष में हिस्सा लेने का फैसला लिया गया। इस मौके पर प्रधान भुपिंदर सिंह ने कहा कि पेंशनरों को खजाना दफ्तरों में परेशान किया जा रहा है। अपनी मांगो को मनवाने के लिए शाहकोट में रैली कर सरकार को मांगें मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। 25 मई को शाहकोट में होने जाने वाली रैली में शामिल होने के लिए सुनाम से एक बस सुबह 7 बजे अग्रसेन चौक से रवाना होगी। उन्होंने समूह पेंशनरों को रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने मांग की कि डीए की तीन किश्तों का बकाया जारी किया जाए, मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए।