11 केवी का तार टूटने से लगी अाग, 2 घंटे में काबू पाया
सुनेल-भवानीमंडी रोड पर सोमवार रात 9 बजे तेज हवा से 11 केवी का तार टूटकर गिरने से खेत की मेढ़ में आग लग गई। मेढ़ पर सूखा घांस और पत्ते होने से अाग फैलती चली गई।
पता चलने पर ग्रामीण आए और पेड़ की टहनियां तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। दमकल के पहुंचने के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। जहां आग लगी वहां से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करीब सौ मीटर दूरी पर है। थानाप्रभारी महेश सिंह ने आग को बढ़ता देख झालावाड़ से दमकल को बुलवाया। करीब 2 घंटे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पा लिया गया। डिस्कॉम एईएन मेघराज नागर ने बताया कि वह लाइन सिर्फ एक कुएं पर जा रही है। सूचना मिलने पर लाइन काे बंद कर दिया गया।
सुनेल. 11 लाइन का तार टूटने से लगी आग।