पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में घुसकर हत्या का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल| रोशनबाड़ी गांव में दो लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर हथियार व लाठी से हत्या करने का प्रयास किया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे अस्पताल लेकर आए। यहां से प्राथमिक उपचार कर उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। विवाद के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार भवानीसिंह घर पर बैठा हुआ था। उसी समय रुंडलाव गांव के नरेंद्रसिंह व गजेंद्रसिंह घर पर आए और गाली-गलौज कर उससे मारपीट शुरू कर दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। सुनेल थानाप्रभारी महेश सिंह ने बताया कि उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी अभी तक फरार हैं।

खबरें और भी हैं...