पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुनेल: ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएचसी में गुरुवार काे बड़ा ऑपरेशन किया गया। इसमें चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर एक महिला की बच्चेदानी निकाली। महिला की हालत अब ठीक है।

सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि 7 साल से मालपुरा निवासी गुड्डू बाई अनियमित माहवारी व खून की कमी से पीड़ित थी। जिसका गायनिक विशेषज्ञ डॉ रामभरत मीणा द्वारा इलाज किया। महिला के शरीर में खून की मात्रा बढ़ाकर बाद में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया। गुरुवार को चिकित्सकों की टीम गठित कर ऑपरेशन किया गया। इस टीम में गायनिक स्पेशलिस्ट डॉ राम भरत मीणा, सर्जन हेमंत शर्मा, एक निजी अस्पताल से एनेस्थेटिक विशेषज्ञ, ओटी इंचार्ज रमन जैन एवं अन्य स्टाफ शामिल रहा। चिकित्साधिकारी डॉ केके सोनी ने बताया कि गत दिनों 3 बड़े ऑपरेशन किए गए थे। इनमें एक सीजेरियन प्रसव भी शामिल था। तीनों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सुनेल अस्पताल में जल्दी ही एनेस्थेटिक विशेषज्ञ की कमी को दूर किया जाएगा। इससे अस्पताल में नियमित रूप से ऑपरेशन किए जा सकेंगे। पूर्व में आसपास की ग्रामीण जनता को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज या मेडिकल कॉलेज कोटा जाना पड़ता था। यह सुविधा रोगियों को सुनेल में ही नियमित मिल सकेगी। डॉ. साजिद खान, सीएमएचओ, झालावाड़

खबरें और भी हैं...