शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रहित, गर्मी में वरदान साबित हो रहा है ब्लड
सुनेल| सीएचसी में शुक्रवार शाम को रक्तदाता समूह के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विकास अधिकारी महेश चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। गर्मी के दिनों में अस्पतालों व ब्लड बैंकों में रक्त की कमी चल रही है। ऐसे में रोगियों के लिए रक्तदान शिविर वरदान साबित हो रहे हैं। शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया यह जानकारी रक्तदाता समूह के कॉर्डिनेटर जय गुप्ता ने दी।