सुनेल| कनवाड़ी ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ढाबला में शैक्षणिक सत्र से पूर्व शिक्षा मेले का आयोजन हुआ। इसमें बताया कि बच्चे की प्रथम गुरु माता होती है। माता द्वारा ही बच्चे को शारीरिक मानसिक व शैक्षणिक शिक्षा प्रदान की जाती है। सोमवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्लॉक समन्वयक देवकीनंदन, मनोहरलाल नागर, शाला पूर्व तैयारी की शैक्षणिक सामग्री का उपयोग बताया। इसको लेकर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता नागर ने शिक्षण सामग्री का वेलकेयर किट दिया।