पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दस साल से नहीं बनी सड़कें राहगीर हो रहे परेशान

दस साल से नहीं बनी सड़कें राहगीर हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल. मुख्य मार्ग, गली, मोहल्लों में सड़क निर्माण 10 साल पूर्व करवाया गया था। मरम्मत नहीं होने से सड़कें जर्जर हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मांग के बाद भी स्थानीय पंचायत ने जहां आवश्यक था वहां सड़कें नहीं बनाई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सीसी सड़क की गिट्टियां निकल गई हैं, जिससे दुपहिया पहिया वाहन चालक फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। रात के अंधेरे में सड़क के गड्‌ढों में लोग ठोकर खाकर गिरते हैं। सड़क पर पैदल चलने में काफी परेशानी होती है। कई मोहल्लों में नालियां भी टूटी पड़ी हुई है। नालियों की गंदगी सड़कों पर फैल रही है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत से कस्बे के अंदर सीसी रोड बनाने के लिए मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया।

जहां-जहां नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं वहां और जहां रोड ज्यादा क्षतिग्रस्त चुके थे वहां बनाएं हैं। गांव के अंदर पीएचईडी ने पंचायत के रोड को खोद दिया। बाद में मरम्मत नहीं की। इससे ग्राम पंचायत के रोड ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब इनको दिखवाकर मरम्मत की जाएगी। - सुरेश कुमार जैन, सचिव, ग्राम पंचायत सुनेल

खबरें और भी हैं...