पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • वृहद शिविर के लिए सरपंचों और ग्रामसेवकों की बैठक

वृहद शिविर के लिए सरपंचों और ग्रामसेवकों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार नाल्सा मॉडल स्कीम के तहत वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन कृषि उपजमंडी परिसर सुनेल में 27 जून को किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव हनुमान सहाय जाट की अध्यक्षता में सरपंचाें एवं ग्राम सेवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास अधिकारी पंचायत समिति पिड़ावा, प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार एवं ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम सेवक उपस्थित थे।

सुनेल में विधिक शिविर 27 को: सुनेल. वृहद विधिक सेवा शिविर 27 मई को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सुनेल पंचायत समिति परिसर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान कन्हैयालाल पाटीदार के मुख्य अातिथ्य में विकास अधिकारी महेश चौधरी, तहसीलदार राजेंद्र कुमार शर्मा, नगर पालिका पिडावा अध्यक्ष निर्मल शर्मा सहित 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच, विकास अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक का पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ली गई। ग्राम पंचायतों के सरपंच, विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत से 20-20लाभार्थी लाने के निर्देश दिए। इसमें अपना खेत अपना काम योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, श्रम हिताधिकारी योजनाओं के बारे में चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...