पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सुनेल से झालरापाटन जा रहा ऑटो संतुलन बिगड़ने से खाई में उतरा, 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल

सुनेल से झालरापाटन जा रहा ऑटो संतुलन बिगड़ने से खाई में उतरा, 2 महिलाओं समेत 3 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन जाते समय आॅटो असंतुलित होने से खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार दो महिलाओं समेत 3 घायल हो गए। पता चलने पर एंबुलेंस की मदद से उनको सुनेल अस्पताल लेकर आए। जानकारी के अनुसार ऑटो में बैठी मांगीबाई, रामकन्या बाई एवं भैरुलाल धाकड़ के गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जिनका सुनेल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में दो घायल

डग. चौमहला मार्ग पर बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें डग अस्पताल लेकर आए। इनमें एक गंभीर घायल को रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार उदेपुर गांव निवासी शंभूसिंह पुत्र गबसिंह को डग अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे झालावाड़ रैफर किया है। मदनसिंह को उपचार कर छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...