15वें दिन भी हड़ताल पर रहे मनरेगा संविदाकर्मी
सुनेल| पंचायत समिति परिसर में 15 दिन से मनरेगा संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। नरेगा के तहत लगे तकनीकी इंजीनियर भी सोमवार तक हड़ताल पर रहेंगे। सुनेल ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस मौके पर में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार लोहार, ग्राम रोजगार सहायक पर्वत सिंह, भैरुलाल, लालचंद मनोहर, कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेश पाटीदार, रामकरण, हंसराज आदि मौजूद थे।