ग्राम पंचायत सुनेरा के सरपंच पद को लेकर एक बार फिर बदलाव की स्थिति बन गई। पूर्व सरपंच मंजूबाई सुखराम धाकड़ ही अब कार्यकाल पूरा करंेगी।
ज्ञात रहे सरपंच धाकड़ पर अनियमितता के आरोप के चलते उन्हें हटा दिया गया था। जिसके बाद गांव की एक महिला नगीना बी को पंचों ने सरपंच चुन लिया था। इसके बाद उक्त मामले की सुनवाई कमिश्नर कार्यालय उज्जैन में चल रही थी। जनपद सीईओ पूजा मालाकार ने बताया कि पूर्व सरपंच धाकड़ को 9-10 अक्टूबर में जारी हुए पत्र के पद से हटा दिया था। उन्हें सुनवाई का मौका देते हुए पुन: बहाल कर दिया गया। इस संबंंध में सचिव को पत्र जारी कर निर्देश दे दिए गए हैं। इधर यह खबर आते ही सरपंच समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए आतिशबाजी की।