पनवाड़ी | पुरुषोत्तम मास रमजान माह के पावन अवसर पर सुनेरा थाना परिसर में शांति सद्भावना समिति की बैठक का आयोजन रखा गया। इसमें टीआई एसपीएस सिंगर ने दोनों संप्रदाय के लोगों को संबोधित कर कहा कि सभी धर्मों में अहिंसा की बात कही गई है। शांति व सांप्रदायिक सौहार्द से हम एक-दूसरे के धर्मों की भावना का आदर करें तभी हम एक सच्चे भारतीय कहलाएंगे। इस अवसर पर पनवाड़ी, अभयपुर, मेवासा आदि ग्रामों के गणमान्य नागरिक, सदर, धर्माचार्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन अनिल प्रजापत ने किया।