चिड़ावा. विषयाध्यापकों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते शिक्षक।
चिड़ावा| अडूका स्थित जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार से सरकारी स्कूलों के विषयाध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। छह दिवसीय शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ संस्था सचिव भगवती मील, प्राचार्य डॉ. विजय सिंह, सूरजगढ़ बीईओ महेंद्र भालोठिया, शिविर प्रभारी रामसिंह नेहरा और डाइट झुंझुनूं की प्रतिनिधि सुनीता यादव ने किया। इसमें सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों के 171 शिक्षकों को शिक्षा में नवाचार अपनाने व संबंधित विषय के अध्यापन कार्य की नवीन विधियों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर एबीईओ अनिल कुमार शर्मा, शिविर व्यवस्थापक सुमेर सिंह, दक्ष प्रशिक्षक कैलाश शर्मा, जगवीर यादव, जगपाल यादव ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शिक्षक संतोष अरड़ावतिया ने किया। दूसरे चरण का शिविर 28 मई से दो जून तक होगा।