जसरापुर | दादूद्वारा अस्थल कान्हड़दास मंदिर में गत 9 दिनों से चल रहे आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा शिविर में 13 सौ से अधिक रोगी लभान्वित हुए। 144 रोगियों के पाइल्स, फिशर, भगंदर, फिस्टूला, नाड़ीवरण, वार्ट्स आदि बीमारियों के क्षारसूत्र पद्धति से ऑपरेशन किए गए। सेठ दूलीचंद केजरीवाल व अनार देवी की स्मृति में भामाशाह केजरीवाल परिवार एवं संत श्रीरसिक मोहनदास मानव अन्न-जल सेवा समिति सूरजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में महंत विजयदास महाराज के सानिध्य में लगे शिविर में डाॅ. आरके यादव की टीम ने ऑपरेशन में सहयोग दिया। रोगियों को भामाशाह परिवार की ओर से खाना, चाय, फल, ज्यूस दिया गया। व्यवस्थापक राजकुमार चौधरी ने बताया शिविर नौ दिन तक चले शिविर में मोहनलाल गुप्ता, छगनलाल शर्मा, कमलकांत शर्मा, सरपंच जयप्रकाश पांडे, मनीष सैनी आदि ने सहयोग किया।