पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 75 रोगियों के ऑपरेशन किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसरापुर | दादूद्वारा स्थित मंदिर कान्हड़दास आश्रम में दस दिवसीय शिविर में पांचवें दिन तक 750 लोग लाभान्वित हुए। 75 रोगियों के क्षारसूत्र पद्धति से ऑपरेशन किए गए। सेठ दूलीचंद केजड़ीवाल व अनार देवी की स्मृति में भामाशाह केजड़ीवाल परिवार एवं संत श्री रशिक मोहनदास मानव अन्नजल सेवा समिति सूरजगढ़ के तत्वावधान में महंत विजयदास महाराज के सानिध्य में शिविर चल रहा है। डाॅ. आरके यादव, कैंप प्रभारी डाॅ. रामनिवास शर्मा, डाॅ. जयदीप गोठवाल, डाॅ. कविता प्रजापत, डाॅ. नीलम सहित 6 नर्सिंग स्टाफ और चार स्टाफ सदस्यों ने सेवा। 14 रोगियों का ऑपरेशन कर भर्ती किया गया। इस अवसर पर गिरधारीलाल पुजारी, रघुवीर योगी, पवनकुमार गुप्ता, संदीप शर्मा, कमलकांत शर्मा, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...