काम में लापरवाही करने वालों को कारण बताओ नाेटिस
कलेक्टर केसी देवसेनापति एवं जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा द्वारा जनपद पंचायत ओड़गी के ग्राम पंचायत धरसेड़ी एवं चपदा में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर देवसेनापति ने चपदा में सीता आजीविका समूह, अम्बेडकर आजीविका समूह एवं बेला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए ईंट का अवलोकन किया गया। समूहों द्वारा बनाये गये ईंटो को पंचायत में चल रहे शासकीय निर्माण कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में लगाने के लिए निर्देशित किया गया। समूह के महिलाओं की शिकायत पर ईंट सप्लाई की बकाया राशि का भुगतान आज तक नहीं करने पर कलेक्टर द्वारा पंचायत बॉडी को फटकार लगाई। यहां छह समूह की महिलाओं के यहां डबरी निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने लापरवाह तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर देवसेनापति व जिपं सीईओ संजीव झा ने धरसेड़ी व चपदा में चल रहे निर्माणकार्यों का लिया जायजा
दिव्यांगजनों का जिलास्तरीय महासम्मेलन आज
इस दौरान आयोजित किए जाएंगे विविध आयोजन
बलरामपुर| जिला स्तर पर दिव्यांगजनों का महासम्मेलन 14 अप्रैल को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में आयोजित किया गया है। इस महासम्मेलन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।
दिव्यांगजनों के महासम्मेलन में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने के लिए दिव्यांगोें की पहचान कर उन्हेें उपकरण प्रदान किए जाएंगे। शासन की विभिन्न योजना जैसे विवाह प्रोत्साहन योजना, दिव्यांगजन ऋण योजना, निःशक्तजन वित्त विकास योजना, खादी-ग्रामोद्योग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
सुगम्य भारत योजना की जानकारी और इलाज के लिए चिकित्सा सहायता की जानकारी तथा संभाग स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को आमंत्रित कर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त शासन की विभिन्न योजना की जानकारी दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।