बाल संरक्षण इकाई ने दो दिन में रोके 12 बाल विवाह
सूरजपुर| जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिनांे मे जिले भर में 12 बाल विवाह रोके। अधिकतर बाल विवाह ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांवों मंे रोके गए है। जिले के प्रेमनगर विकासखण्ड में दो, ग्राम नमना, कालीपुर में एक-एक तथा विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम पम्पानगर में एक बाल विवाह रोका गया। इसी कड़ी में ओड़गी विकासखण्ड के ग्राम कांतिपुर मंे तीन, सेमरा में एक, बिहारपुर चौकापारा में एक, देवड़ी में एक एवं ग्राम पासल मंे तीन बाल विवाह संयुक्त टीम द्वारा परिजनों को समझाइश देकर रोका गया। कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, पर्यवेक्षक ममता सिंह, जैनेन्द्र दुबे, अंजनी साहू, अनिता पैकरा, हरगोविन्द चक्रधारी, अनवरी खातुन सक्रिय थे।