सूरजपुर| कलेक्टर ने बताया है कि शासन द्वारा संचालित स्वस्थ्य तन स्वस्थ्य मन (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत जिले में संचालित आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्थानीय स्तर पर अनुबंध के आधार पर किए जाने के लिए निजी चिकित्सकों से 28 मई तक आमंत्रित किए गए हैं। जिले की जिन संस्थाओं में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है, उसकी जानकारी कार्यालय आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त की जा सकती है।