सूरजपुर| जिला कोषालय अधिकारी गजानंद पटेल ने बताया कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की पेंशन छत्तीसगढ़ ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम (आभार) ई-पीपीओ के जरिए भुगतान किये जाने के लिए जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों की कार्यशाला 21 मई को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।