पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरजपुर| कलेक्टर केसी देवसेनापति ने बताया कि 20 मई को

सूरजपुर| कलेक्टर केसी देवसेनापति ने बताया कि 20 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजपुर| कलेक्टर केसी देवसेनापति ने बताया कि 20 मई को ग्राम उंचडीह में मुख्यमंत्री की विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभा के लिए जिलाधिकारियों को उनका दायित्व सौंपा गया है। जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा को विभिन्न विभागों में समन्वय कर विभागवार हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराने, एसपी जीएस जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, अपर कलेक्टर केपी साय को कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। उंचडीह में आम सभा के दौरान मंच के दाहिनी ओर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमेें विभिन्न शासकीय विभागों सहित क्रेडा एवं विद्युत विभाग, एसईसीएल भटगांव तथा एसईसीएल विश्रामपुर द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...