पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर बोले पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं पर दें खास ध्यान

कलेक्टर बोले- पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं पर दें खास ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजपुर| कलेक्टर केसी देवसेनापति ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरों के आसपास गढ्ढों एवं नालियों में डीडीटी का छिड़काव समय रहते करा लेंें।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और पीने के पानी की व्यवस्था करानेे कहा है। कलेक्टर श्री देवसेनापति ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को नक्शा, खसरा, बी-1, बंटवारा, सीमांकन, अविवादित, फौती नामांतरण कार्यों को प्राथमिकता से करने कहा। जर्जर स्कूलों की छत की मरम्मत शाला खुलने के पहले कराने कहा। उन्होंने लंबित मुख्यमंत्री जनदर्शन, कमिश्नर जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का जल्द निराकरण करने कहा। इस अवसर पर एसडीएम बिजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम प्रतापपुर रवि सिंह, एसडीएम भैयाथान ज्योति सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...