पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनदर्शन में राशन और आवास के लिए आए आवेदन

जनदर्शन में राशन और आवास के लिए आए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजपुर| कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 65 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर केसी देवसेनापति की उपस्थिति में ग्राम देवनगर की शिवकुमारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास की मांग के संबंध में आवेदन दिया गया। ग्राम कौशलपुर के गणेश्वर प्रसाद ने अनुकम्पा नियुक्ति की मांग की वहीं तिवरागुड़ी की अनिता सिंह द्वारा खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत की गई। तिवरागुड़ी के लहरी सिंह द्वारा बावली एवं कुओं की मरम्मत कराने की मांग की। ब्लॉक प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर की कलावती सिंह द्वारा तालाब गहरीकरण व साफ-सफाई की मांग के संबंध में आवेदन दिया गया। इस दौरान एसडीएम बिजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम प्रतापपुर रवि सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...