एकलव्य स्कूल में प्रवेश की चयन व प्रतीक्षा सूची जारी
सूरजपुर| सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसादनगर में छठवीं में पिछले दिनों हुई प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर चयन व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रकाशित सूची मेंे 60 विद्यार्थियों का चयन छठवीं के लिए हुआ है। 20 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।