फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयारी के लिए कार्यक्रम निर्धारित
सूरजपुर| अपर कलेक्टर सर्वनाथ राम ने बताया कि एक जनवरी 2018 से पंचायतों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयारी हेतु द्वितीय चरण के लिए संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
इसमें निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के संबंध में संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में सूचना भेजना तथा प्रचार-प्रसार करना, प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण की कार्रवाई 19 अप्रैल तक होगी। निर्वाचक नामावलियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावें तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूआत 20 अप्रैल शुक्रवार तक, दावें तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1 मई दिन मंगलवार को अपरान्ह ती बजे तक, प्राप्त दावा तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 5 मई शनिवार तक है।