पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी और फूलों की खेती से कमाई बढ़ाएं किसान: पैकरा

सब्जी और फूलों की खेती से कमाई बढ़ाएं किसान: पैकरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा की अध्यक्षता में बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत ओड़गी विकासखण्ड के चांदनी बिहारपुर में स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य में सरपंच-पंचों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

सम्मेलन में गृहमंत्री ने कहा कि चांदनी बिहारपुर में लंबे समय से महाविद्यालय की मांग की जा रही थी, अब बजट में शामिल कर लिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में यहां का विकास होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सिलफिली और कल्याणपुर के किसानों का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां के किसान विभिन्न प्रकार की सब्जी और फूलों की खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। पैकरा ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के कई ग्रामों में मलेरिया का प्रकोप बना रहता है। इसके लिए लोग अपने घरों में डीडीटी का छिड़काव करे और मच्छरदानी का उपयोग करें। बरसात में सोने के लिए चारपाई की व्यवस्था करें। गृहमंत्री ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को पहले 180 रूपए प्रति सैकड़ा राशि दी जाती थी, जिसे अब 250 रुपए कर दिया गया है। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सरपंचों को सम्मानित किया गया। एनआरएलएम के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सरपंचों को चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर केसी देवसेनापति ने कहा कि स्वच्छता उत्सव में महिला स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने मौसमी बीमारी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाई का भण्डारण सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मुक्तानंद खुंटे, पीएचई के कार्यपालन अभियंता एसबी सिंह, आरईएस के एसडीओ एसएस राजपूत, नायब तहसीलदार सालिक राम गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मो. अंसारी द्वारा किया गया।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत चांदनी बिहारपुर मेंे स्वच्छ भारत दिवस पर सरपंच-पंचांे का सम्मेलन आयोजित

खबरें और भी हैं...