- Hindi News
- National
- ग्रामीणों का आरोप जब हाथी तोड़ रहे थे घर, सूचना पर भी नहीं पहंुचा वन अमला
ग्रामीणों का आरोप- जब हाथी तोड़ रहे थे घर, सूचना पर भी नहीं पहंुचा वन अमला
भटगांव| सूरजपुर जिला अंतर्गत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा बीट में रविवार रात तीन हाथियोंे के दल ने पंडोपारा में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान तीन घरों को तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी जब घरों को तोड़ रहे थे उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी पर कोई मदद नहीं पहंुची।
दुरती गांव के पंडोपारा में रविवार की रात हाथियों ने घर ताेड़कर वहां रखा सामान व अनाज बर्बाद कर दिया। गौरतलब है कि दुरती के पंडोपारा में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडों जनजाति की बस्ती है। जंगल से लगे इस गांव में देर रात करीब 2 बजे हाथियों का दल घुस आया। इस दौरान गांव के शिवनाथ पंडो, ललुआ पंडो एवं कांशीराम पंडो के घर को तोड़ दिया। रात में जिस वक्त हाथी उत्पात मचा रहे थे लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई कर्मचारी वहां नहीं पहंुचा। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण अपने घरों से बाहर ही रहे।
सालभर से हाथियों का उत्पात
सोनगरा, दुरती, बोझा, बंशीपुर सहित आसपास के दर्जन भर गांव हाथियांे से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां साल भर से हाथियों का उत्पात चल रहा है। जंगल से सटे गांवों मंे हाथियों का उत्पात सबसे ज्यादा है। अलग-अलग दलों में करीब साठ हाथियों का दल घूम रहा है। प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र में इस साल अब तक चार लोगांे की हाथी जान ले चुके हैं।