पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डबरी, तालाब व कुआं निर्माण पर जोर देने बैठक में निर्णय

डबरी, तालाब व कुआं निर्माण पर जोर देने बैठक में निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद कमलभान सिंह मराबी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वयक एवं मूल्यांकन समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में हुई।

बैठक में मनरेगा के तहत डबरी, तालाब एवं कुएं का निर्माण, हरियर डबरी के चारों ओर फैन्सिंग कराके मेढ़ में फलदार पौधे लगाने साथ ही अरहर दाल का रोपण करने कहा गया। जनहित के स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक खेलसाय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते, उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, कलेक्टर केसी देवसेनापति, एसपी डीआर अांचला, जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व के बैठक की कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की गई। बताया गया कि जल संसाधन के द्वारा 40 स्लूस गेट का मरम्मत किया गया। इससे 714 एकड़ भूमि सिंचित है।

खबरें और भी हैं...