जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा 21 को सुबह 11 बजे से होगी
सूरजपुर | जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई चयन परीक्षा 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है।
उड़न दस्ता दल परीक्षा केन्द्रोें की आकस्मिक जांच करेंगे। गठित टीम में परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक प्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या प्रतापपुर (शिक्षा विभाग) व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या प्रतापपुर हेतु दल प्रभारी तहसीलदार जेपी तिवारी व सदस्य विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर जनार्दन सिंह, परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़गी व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दवना हेतु दल प्रभारी तहसीलदार ओड़गी सालिक राम गुप्ता एवं सदस्य विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ओड़गी जेपी साय, परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या सूरजपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक सूरजपुर व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदेई के लिए दल प्रभारी तहसीलदार सूरजपुर नंदजी पाण्डेय एवं सदस्य कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अनिल कुमार, परीक्षा केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर के लिए दल प्रभारी नायब तहसीलदार विश्रामपुर उमेश कुशवाहा और सदस्य मुख्य नगरपालिका अधिकारी विश्रामपुर अशोक शर्मा को नियुक्त किया गया है।