बलरामपुर/सूरजपुर| विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 19 मई को हेलीकॉप्टर से जरहाडीह स्थित हेलीपेड में उतरेंगे। यहां वह स्वागत सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे बलरामपुर पहुंचेंगे। यहां हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री राजपुर स्थित हाईस्कूल मैदान में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री व चेक बांटेंगी। इसके बाद राजपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। 20 मई को मुख्यमंत्री की आम सभा सूरजपुर के ग्राम उंचडीह में है। अध्यक्षता प्रभारी मंत्री भइयालाल राजवाड़े करेंगे। विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत, सांसद कमलभान सिंह मराबी होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।